{"_id":"5caf74a1bdec2214593aa30c","slug":"61555002529-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी को बनाएंगे पर्यटन केंद्र : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी को बनाएंगे पर्यटन केंद्र : जयराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। कोटली के साइगलू और नेरचौक में कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा में जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार मंडी नगर को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है ताकि कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों को मंडी में अनेक आकर्षण के स्थल उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि मंडी जिले में आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा, जो पूरे जिले को विश्व मानचित्र पर लाने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि छोटी काशी मंडी में धार्मिक पर्यटन की भी अपार संभावनाएं है तथा इसे विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे देश को एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह इस नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत की गणना दुनिया के अग्रणी देशों में की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 60 वर्षों में नही हो पाया, वह मोदी ने पांच वर्षों में कर दिखाया है, इसलिए यह जरूरी है कि एक बार फिर मोदी को देश की कमान सौंपी जाए।
000