फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बल्ह में घर-घर किया जाएगा मतदाताओं का पंजीकरण

बल्ह में घर-घर किया जाएगा मतदाताओं का पंजीकरण

Mon, 18 Mar 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बल्ह में घर-घर किया जाएगा मतदाताओं का पंजीकरण
नेरचौक (मंडी)। एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने उपमंडल बल्ह के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी की ओर से जारी किए गए अभियान सप्रेम संपर्क के तहत लोकतंत्र की मजबूती के लिए बल्ह में अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत मतदाता मित्र घर-घर जाकर 18 से 19 वर्ष के उन सभी मतदाताओं का पंजीकरण करेंगे जो अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से घर-घर काम में व्यस्त महिलाओं को भी पंजीकृत किया जाएगा, जिन्होंने अपना नाम अभी तक मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं किया है। साथ ही कार्यालय अध्यक्षों से यह भी आग्रह किया गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। फार्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध हैं। इनको मौके पर भरकर वहीं जमा करवाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यह फार्म निर्वाचन विभाग हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed