{"_id":"5b916385867a557eac52750e","slug":"61536254853-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहर में 743 छात्र खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहर में 743 छात्र खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में छात्र वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर खेलों में भाग लेने आए छात्रों ने मार्चपास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। जिला स्तरीय खेलों में 18 जोन के 743 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूली छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पेश कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर नाचन के विधायक ने स्कूल की समस्याओं से मुख्य अतिथि मंत्री बिक्रम ठाकुर को अवगत करवाया। मार्चपास्ट में प्रथम आए गोहर स्कूल की टीम को मुख्य अतिथि ने ट्राफी भेंट की। मुख्य अतिथि ने स्कूल की सीढ़ियों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, नाचन मंडल भाजपा अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रधानाचार्य गोहर स्कूल होशियार सिंह, अशोक कुमार समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
...
सरकारी स्कूल में ही शिक्षित हों बच्चे : बिक्रम
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल का जो मुख्यमंत्री बना है वह भी सरकारी स्कूल में पढ़ा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि असहाय बच्चों को आगे ले जाने के लिए मदद करें। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार शिक्षण संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है।
0000