फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नेरचौक मेडिकल कॉलेज ओपीडी के लिए तैयार

नेरचौक मेडिकल कॉलेज ओपीडी के लिए तैयार

Mon, 30 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज ओपीडी के लिए तैयार

नेरचौक (मंडी)। 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज ओपीडी के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैकल्टी पूरी तरह से तैयार है। सरकार जैसे ही आदेश देती है, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू हो जाएगी। यह बात मेडिकल कालेज के डीन डॉ. डीएस धीमान ने कही। उन्होंने कहा कि उनके पास टोटल फैकल्टी 105 की है, जिसमें मेडिसन के 10 डॉक्टर, सर्जरी के 10 डॉक्टर, गायनी के 11 डॉक्टर, आंखों के तीन, ईएनटी के तीन, एनेस्थीसिया के 5 डॉक्टर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में इस समय पूरी संख्या में सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारी भी है। ओपीडी के लिए मूलत: आवश्यकता एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड टेस्टिंग लैब उपलब्ध करवा दी गई है।

विज्ञापन

आपीडी को शीघ्र शुरू करने की मांग
नेरचौक व्यापार मंडल के तेजपाल शर्मा छोटू राम ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, कुलदीप सकलानी, दिनेश कुमार शर्मा अभिनंदन शर्मा, रंजीत सिंह परमार, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र, धर्म सिंह परमार, जमील अख्तर, नित्यानंद मनमीत गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, बॉबी नरेश शर्मा, हैप्पी वालिया, शक्ति सिंह, बलदेव कुमार, वीरेंद्र कुमार, निक्का राम, मोहन लाल शर्मा, जितेंद्र सैनी, रितेश ठाकुर आदि ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द यहां ओपीडी शुरू की जाए। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार कर रहे हिमाचलवासियों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed