फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांच लाख के आभूषण, डेढ़ लाख की नकदी समेत तीन कमरे राख

पांच लाख के आभूषण, डेढ़ लाख की नकदी समेत तीन कमरे राख

Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख के आभूषण, डेढ़ लाख की नकदी समेत तीन कमरे राख
कोटली (मंडी)। क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में आग लगने से दो मंजिला स्लेटपोश मकान के तीन कमरे जलकर राख हो गए हैं। आग से डेढ़ लाख की नकदी और पांच लाख के आभूषण राख हो गए हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को पांच हजार की फौरी राहत और तिरपाल सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कोटली क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में मंगलवार रात 12 बजे के करीब लेख राज पुत्र मनी राम के घर में अचानक आग लग गई। जिस वक्त घर में आग लगी परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले कमरों में सो रहे थे। अचानक मकान की ऊपरी मंजिल के स्लेट में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही सभी सदस्य मकान से बाहर आ गए और शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र किया। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग ने कुछ ही पलों में भयंकर रूप धारण कर लिया। जिससे मकान की ऊपरी मंजिल के तीनों कमरे जल गए और इनमें रखे डेढ़ लाख की नकदी और पांच लाख के आभूषण भी जल गए। इसके साथ ही राशन, कपड़ों समेत अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्राम पंचायत धन्यारा के प्रधान कृष्ण सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

फौरी राहत सौंपी : तहसीलदार
तहसीलदार जसपाल ने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में पांच हजार की राशि और तिरपाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed