{"_id":"5a9806064f1c1b4f588bb78f","slug":"61519912454-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंजैहली में होली पर भी जारी रही भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंजैहली में होली पर भी जारी रही भूख हड़ताल
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 11 वें दिन भी जारी रही। वीरवार को होली पर्व पर भी लोग धरने पर बैठे रहे। एसडीएम कार्यालय के लिए अड़े लोगों ने त्योहार की भी परवाह नहीं की। हालांकि, हाईकोर्ट में जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी गई है और थुनाग पंचायत को इस संबंध में नोटिस भी जारी हो गया है। बावजूद इसके सिराज संघर्ष समिति अपनी भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आगामी 6 मार्च को जंजैहली में सरकार के खिलाफ एसडीएम ऑफिस मामले पर महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सिराज संघर्ष समिति ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जंजैहली के लोगों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से वार्ता कर सरकार से मांग की थी कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता तब तक 15 दिन जंजैहली और 15 दिन थुनाग में एसडीएम को बिठाया जाए। मगर सरकार की ओर से इस बारे में कोई कार्रवाई न करने पर सिराज संघर्ष समिति क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गई है। वीरवार को हड़ताल पर बैठे लोगों में किशोरी लाल, चूड़ामणि, पवन, चमन और लीलाधर शामिल रहे। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने कहा कि 6 मार्च को सरकार के खिलाफ जंजैहली में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लोग इस महारैली में भाग लेंगे और सरकार को घेरेंगे।
विज्ञापन