फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वाहनों की टक्कर से एक घंटे तक लगा जाम

वाहनों की टक्कर से एक घंटे तक लगा जाम

Tue, 09 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर से एक घंटे तक लगा जाम
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर स्योह, मढ़ी मार्ग पर सुबह धर्मपुर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बस और जीप में आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, टक्कर से दोनों वाहनों का नुकसान हुआ है। इसके बाद करीब एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया। इस जाम के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और लोग दोनों चालकों को आपस में बातचीत करके सड़क को खोलने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानें। बाद में इसकी सूचना पुलिस थाना धर्मपुर को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क को यातायात के लिए बहाल करवाया। बाद में दोनों वाहन चालकों में भी समझौता हो गया। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने बताया कि दोनों गाड़ियों के चालकों में समझौता हो गया है और पुलिस के पास किसी ने भी मामला दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed