फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विधायक बनकर गया था, सीएम बनकर लौटा हूं मां

विधायक बनकर गया था, सीएम बनकर लौटा हूं मां

Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विधायक बनकर गया था, सीएम बनकर लौटा हूं मां
बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा शिकावरी के मंदिर में चांदी का मुकुट पहनते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। सीएम बनने के बाद जय राम ठाकुर रविवार देर रात करीब 11 बजे तांदी स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। जय राम के स्वागत के लिए पूरा परिवार पलकें बिछाए बैठा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र दौरे के बाद देर रात सवा 10 बजे घर पहुंचे। घर पर उनका सारा परिवार हाथों में पूजा की थाली लिए इंतजार में खड़ा था। बड़ी बहन पूर्णू के हाथों से बना हलवा और मां के हाथों से बने बबरू थे।
विज्ञापन

मां बोली, बेटे पर गर्व
सीएम की मां ने इस मौके पर कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनका बेटा आज प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया है और उनकी इच्छा भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करे और प्रदेश की सेवा करे, यही उनका आशीर्वाद है। इस मौके पर पूरे परिवार के साथ क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम ने घर पहुंचने पर जताई प्रसन्नता
जयराम ठाकुर ने सीएम बनने के बाद पहली बार घर आने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय के बाद परिवार के सदस्यों के साथ मिलना हुआ है। उनकी जुबान पर पिता के न होने का गम भी साफ तौर पर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि यदि आज उनके पिता होते तो उन्हें अपने बेटे को इस पद पर देखकर बहुत अच्छा लगता। गत वर्ष जय राम ठाकुर के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर के घर पर जश्न जैसा माहौल है। रिश्तेदार नाच-गाकर खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों और समर्थकों के साथ ली सेल्फी
घर पहुंचने पर सीएम जयराम ठाकुर के साथ सेल्फी लेने के लिए रिश्तदारों में खासा क्रेज दिखा। सीएम जयराम ठाकुर खुद रिश्तेदारों के साथ सेल्फी लेते दिखे। रविवार रात करीब एक बजे मुख्यमंत्री के घर तांदी में सैकड़ों लोगो ने नाटी डाली। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पत्नी संग लोगों के साथ नाटी पर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed