फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थुनाग बजार को अब जाम से मिलेगी निजात

थुनाग बजार को अब जाम से मिलेगी निजात

Wed, 03 Jan 2018 07:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
थुनाग बजार को अब जाम से मिलेगी निजात
इंपेक्ट अमर उजाला
विज्ञापन

थुनाग बजार को अब जाम से मिलेगी निजात
एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार ने चिन्हित किए स्थान
अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन
गगन सिंह ठाकुर
जंजैहली (मंडी)।
थुनाग में अब जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। प्रशासन ने यहां पर पार्किंग स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के चलते अब यहां पर शीघ्र ही पार्किंग का निर्माण होने की उम्मीद है। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को प्रमुखता से 3 जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और यहां पर एसडीएम की अगुवाई में टीम ने पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। थुनाग सराज का केंद्र बिंदु है, इसलिए यहां पर हर दिन सैकड़ों वाहनों का आना-जाना रहता है। पार्किंग न होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन जाम लगना यहां आम बात हो गई है। बुधवार को एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार और तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह, एसएचओ जंजैहली सुनील कुमार ने पंचायत प्रधान नीलमा ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान शेेर सिंह और टैक्सी आपरेटर के साथ मिलकर थुनाग बाजार में पार्किंग स्थलों का चयन किया। इस मौके पर एसडीएम ने स्थानीय दुकानदारों को बाजार को साफ रखने व अपने वाहनों को व्यवस्थित जगह लगाने की हिदायतें भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed