फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दीपशिखा गुलेरिया बनी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर

दीपशिखा गुलेरिया बनी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Sat, 30 Dec 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
दीपशिखा गुलेरिया बनी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। एसआर विद्या मंदिर मॉडल स्कूल रत्तीपुल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान एडीसी मंडी अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा मुख्यातिथि के समक्ष रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के गुणगान से की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से उपस्थित अध्यापकों व अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापिका रीना देवी और पूर्णिमा देवी ने निभाई। इस मौके पर एडीसी मंडी अश्वनी कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सेक्रेटरी ओपी भाटिया, समस्त स्कूल स्टाफ, अभिभावक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। बच्चों की ओर से प्रस्तुत वेलकम सांग, ओल्ड इज गोल्ड थीम पर प्रस्तुत डांस, योग, छठी और सातवीं कक्षा के बच्चों का ग्रुप डांस, बेटी बचाओ पर स्किट, पृथ्वी बचाओ थीम पर स्किट, पंजाबी भंगड़ा, राजस्थानी घूमर, हरियाणी डांस की खूम धूम रही।
विज्ञापन

समारोह में वर्षभर में हुई विभिन्न गतिविधियों के विजेता बच्चों को इनाम बांटे गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रमन हाउस, रंगोली में रमन हाउस, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब दीप शिखा गुलेरिया को, बेस्ट ड्रेस ऑफ द ईयर हीना वर्मा, मोस्ट डिसप्लेन गौरव और यामिनी को, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रश्नोत्तरी में चयनित दीप शिखा और गौरव को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों में आंचल शर्मा, विपाक्षी, जागृति, वंशिका, रोहित, विनय, जानवी, मुस्कान, आकांक्षा, शगुन, स्कंद, पुनीत, सिमरन, अभी, शैलजा, राध्या, अस्मित को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed