{"_id":"5a24252e4f1c1b96698b6e9a","slug":"61512318254-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हर दिन लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हर दिन लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर में रोजाना जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में चल रहे विकास कार्य और ट्रैफिक पुलिस की कोताही इन दिनों शहर में वाहन चालकों के साथ ही आम पथिकों पर भारी पड़ रही है। हालत यह है गत कुछ दिनों से शहर में दिन में कई दफा शहर के मुख्य बाजारों में जाम से शहरी परेशान हो रहे हैं। मुख्य रूप में चौहाटा बाजार, मोती बाजार, स्कूल बाजार और गांधी चौक तथा कॉलेज रोड पर दिन में एक नहीं बल्कि दर्जनों दफा जाम की स्थिति बन रही है। शहर में जाम लगने का बड़ा कारण महत्वाकांक्षी ऊहल परियोजना के लिए उखाड़ी जा रही सड़कें भी हैं। जिससे आए दिन लोग इस समस्या से दो चार हो रहे हैं।
जाम के चलते लोगों को हर दिन अपने वाहनों के साथ घंटों तक लंबी कतारों में फंसकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना आईटीआई चौक, मंगवाई, मोती नगर, समखेतर बस स्टैंड में अचानक जाम लग जाता है। यहां पर हर दिन वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई देखी जा सकती है। इसके चलते कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र अपने गंतव्यों तक पहुंचने मेें लेट हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस जवान ट्रैफिक ड्यूटी पर दिनभर डटे रहते हैं। बावजूद इसके तंग सड़कों और शहर में चल रहे विकास कार्यों ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। महत्वाकांक्षी ऊहल परियोजना का कार्य भी लंबे अरसे से शहर में चला है, जिस कारण भी यह समस्या लगातार सता रही है।
निर्माण कार्यों ने बढ़ाई दिक्कतें : डीएसपी
डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि ऊहल परियोजना के कार्य के चलते यह समस्या आ रही है। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। पुलिस जवान मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं। विभाग से मसले को लेकर बात की गई है। यदि निर्माण कार्य रात के वक्त होंगे तो यह दिक्कत कम होगी।