{"_id":"5a0092634f1c1b6e548bb400","slug":"61509986915-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के सात वार्डों में सात दिनों से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के सात वार्डों में सात दिनों से पानी नहीं
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट नगर पंचायत क्षेत्र में गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत के सभी सातों वार्डों जमसाई, कलश, रोपा कालोनी, बेहड़, रामनगर, कुन्नालग और टट्टिह में पेयजल संकट बरकरार है। यहां तक कि पशुपालन विभाग के अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल सहित स्थानीय कार्यालयों में भी पेयजल संकट बरकरार है। यहां पर रोज आने वाले लोगों एवं यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पानी न मिलने से परेशानी हो रही है।
शीघ्र आपूर्ति न हुई तो करेंगे कार्यालय का घेराव
स्थानीय लोगों चंद्रमणि वर्मा, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, पवन प्रेमी, सीता राम, हरिदास प्रजापति, नरेंद्र कुमार, दामोदर दास, लालू राम, जयसिंह, मनोहर लाल और घनश्याम का कहना है कि यह स्थिति गत सितंबर महीने से अब तक बनी हुई है। विभाग कभी पाइप फटने की बात करता है और कभी मशीनरी खराब होने की। यह परियोजना रिस्सा खड्ड से पानी उठाती है जिसकी मरम्मत पर ही करोड़ों की राशि खर्च हो चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके नजदीक प्राकृतिक स्त्रोत स्रोत भी नहीं हैं और अगर विभाग ने एक दो दिनों मेें पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं की तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस बारे में जब विभाग के सहायक अभियंता शशिकांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देव ब्राड़ता मेन पाइप फटने से यह कठिनाई आई है और एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।