फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   58 houses will be built in Chhoti Kashi Mandi at a cost of Rs 1.45 crore.

Mandi News: छोटी काशी मंडी में 1.45 करोड़ से बनेंगे 58 आशियाने

Sun, 19 Oct 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 19 Oct 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
58 houses will be built in Chhoti Kashi Mandi at a cost of Rs 1.45 crore.
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में दिवाली के अवसर पर महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने जरूरतमंद नागरिकों को अंगीकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी संस्करण के अंतर्गत भवन निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए। जिनके माध्यम से 58 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 2.50 लाख की निर्धारित धनराशि प्राप्त होगी। इस योजना के तहत लगभग 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई जिसके तहत प्रथम चरण में 70,000 रुपये की धनराशि एवं तीन चरण में 60,000 रुपये की धनराशि नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि सरकार की यह योजना समाज के उन वर्गों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने सपनों का घर बनाने की इच्छा रखते हैं। नगर निगम हर संभव प्रयास करेगा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ समय पर मिल सके। वार्ड नंबर एक खलियार में छह, वार्ड नंबर तीन पड्डल के एक, वार्ड नंबर चार नेला के 20, वार्ड नंबर पांच मंगवाई के एक, वार्ड नंबर छह सन्यारढ़ के सात, वार्ड नंबर सात तल्याहड के दो, वार्ड नंबर नौ पैलेस कॉलोनी -दो के तीन, वार्ड नंबर 10 सुहड़ा के एक, वार्ड नंबर चौदह के सात, वार्ड नंबर 15 दौहंदी के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित
धनतेरस के पावन अवसर पर नगर निगम द्वारा टाउन हॉल कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। महापौर ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता कर्मी नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के कठिन दौर में अपना समर्पण और मेहनत दिखाकर शहर को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वच्छता कर्मियों की मेहनत के बिना एक भी नगर निगम का संचालन संभव नहीं है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से ही हमारा शहर साफ-सुथरा, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed