फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   54 consumers in trouble for Rs 1.63 crore in Municipal Corporation Mandi

Mandi News: नगर निगम मंडी के करीब 1.63 करोड़ पर कुंडली मार बैठे 54 उपभोक्ता

Thu, 26 Oct 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
54 consumers in trouble for Rs 1.63 crore in Municipal Corporation Mandi
मंडी। नगर निगम मंडी के करीब 1.63 करोड़ रुपये पर शहर के रसूखदारों ने कुंडली मार रखी है। 54 रसूखदार लोगों ने कई वर्षों से गृह कर अदा नहीं किया है। इन्हें दोबारा नए सिरे से नोटिस जारी कर गृह कर भरने की चेतावनी दी गई है, लेकिन इन उपभोक्ताओं ने फिर भी गृह कर जमा नहीं किया है। अब नगर निगम ने इन पर पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

निगम लापरवाह उपभोक्ताओं के बिजली-पानी कनेक्शन काटने को लेकर मंथन कर रहा है। कोरोना काल के बाद नगर निगम मंडी की ओर से शहरी क्षेत्र के लोगों से मात्र दो माह के अंतराल में ही दूसरी बार वर्ष 2022-23 गृह कर की वसूली की जा रही थी, जिसे लेकर शहर के बुद्धिजीवी लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने विरोध किया था। ऐसे में लोगों के विरोध को देखते हुए निगम उच्चाधिकारियों ने 2023 के गृह कर वसूली की तिथि को बढ़ा कर 31 अक्तूबर किया। बाद में इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। जिसे देखते हुए अधिकांश लोगों ने समय पर दूसरी बार अपना गृह कर निगम कार्यालय में जमा करवा दिया था, लेकिन निगम क्षेत्र के दायरे में आने वाले 54 रसूखदार उपभोक्ताओं द्वारा कई वर्षों से अपना लंबित गृह कर अदा नहीं किया है। अब निगम अधिकारियों ने रणनीति तय कर उपभोक्ताओं से कर वसूली के लिए अंतिम बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी यदि गृह कर जमा नहीं करवाया जाता है तो उस पर सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त एसएस राणा ने बताया कि लंबे समय से गृह कर जमा न करवाने वाले लापरवाह उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामला कोर्ट में भी ले जाया जा सकता है। सभी से आग्रह है कि तय तिथि से पहले हाउस टैक्स जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.43 करोड़ रुपये की है मांग
13 वार्ड में कुल 8,464 घर हैं। यहां से सालाना गृह कर की मांग 2.43 करोड़ रुपये है। 2020-21 में 2.86 करोड़ रुपये की आय गृह कर से हुई थी। इसी तरह 2021-22 में दो करोड़ रुपये गृह कर वसूली हुई है। वर्तमान में 31 दिसंबर तक गृह कर शहरवासी जमा करवा सकते हैं। नगर निगम में शामिल दो ग्रामीण वार्डों में अभी गृह कर नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed