{"_id":"6a4cd82c27461fa874092406","slug":"53-male-candidates-ran-for-seven-posts-mandi-news-c-90-1-mnd1001-203901-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सात पदों के लिए 53 पुरुष अभ्यर्थी दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सात पदों के लिए 53 पुरुष अभ्यर्थी दौड़े
विज्ञापन
35 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
पशु मित्र भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपमंडल सदर में पशु मित्र नीति के तहत सात रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को पड्डल मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 53 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 35 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हुए सफल रहे।
भर्ती के तहत सीमेन बैंक मंडी के दो, पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला मंडी के दो, क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय मंडी का एक, पशु औषधालय खड़कल्याणा का एक तथा पशु औषधालय पद्धियूं का एक पद भरा जाना है। इन पदों के लिए कुल 197 आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद 165 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया, जिनमें 100 पुरुष और 65 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। मंगलवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 53 पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित हुए। निर्धारित शर्त के अनुसार पांच किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट के भीतर पूरी करनी थी, जिसमें 35 अभ्यर्थी सफल रहे। महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 जुलाई को सुबह आठ बजे पड्डल मैदान में आयोजित की जाएगी। सभी महिला अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए सुबह 7:45 बजे तक पहुंचना होगा। उन्हें 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी।
कोट्स
अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड में से कोई एक मूल पहचान पत्र, परिवार नकल तथा दो स्व-सत्यापित पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। परीक्षा स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण से पहले स्व-घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। -डॉ. विपाशा मल्होत्रा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी