फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सेब की बंपर पैदावार की उम्मीद से गदगद बागवान

सेब की बंपर पैदावार की उम्मीद से गदगद बागवान

Wed, 16 Jan 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सेब की बंपर पैदावार की उम्मीद से गदगद बागवान

विज्ञापन
मंडी। बर्फबारी से सेब के पौधों को जरूरी चिलिंग ऑवर्स मिल गए हैं। इससे पौधों में जान आ गई है। बागवान बंपर पैदावार की उम्मीद में बागबाग हो गए हैं। सीजन की शुरुआत में मौसम की बेरुखी से बागवान चिंतित थे। नए साल जनवरी माह में मौसम की मेहरबानी से चिलिंग ऑवर्स पूरे हो पाएंगे। अगर कुछ और बर्फबारी होती है तो पौधों को जरूरी चिलिंग ऑवर्स मिल जाएंगे। वर्तमान में सेब के पौधों को रोपने और तौलिये करने के लिए भी जमीन में अच्छी नमी है। इससे भी सेब बागवान उत्साहित हैं। सराज, बालीचौकी और गोहर के बागवानों कर्म सिंह, आलम चंद, प्रदीप कुमार, कर्म सिंह, सोम दत्त, भीम सिंह आदि का कहना है कि पिछले साल सेब के उत्पादन में गिरावट आई थी। इस बार मौसम का मिजाज खुशी देने वाला है। उधर गेहूं की बिजाई करने वाले किसान खुश हैं। जिला में कई स्थानों पर बिजाई हो चुकी है। मटर के भी मौसम प्रयुक्त बना हुआ है। जबकि फ्रांसबीन और लहसुन के लिए भी वातावरण अनुकूल है।

...
यह है चिलिंग आवर का फंडा
सेब की रॉयल फसल के लिए करीब 1600 से 1800 और स्पर फसलों के लिए लगभग 600 से 800 चिलिंग ऑवर्स होने चाहिए। इसी पर सेब की अच्छी पैदावार निर्भर करती है। चिलिंग ऑवर्स का मतलब सात डिग्री सेल्सियस के तापमान में सेब के पेड़-पौधों का पनपना है ताकि सेब की पैदावार बढ़िया हो सके।
विज्ञापन

...
सेब की पैदावार के लिए मौसम अनुकूल है। जितनी बर्फ और मौसम ठंडा रहेगा उतनी ही अच्छी सेब की पैदावार होगी। सेब पौधों के चिलिंग ऑवर्स भी पूरे होंगे।
-एपी कपूर, उपनिदेशक बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed