फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जहरीला पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

जहरीला पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

Mon, 17 Dec 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के अलसू के समीप स्थित मछी टैंक गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डैहर के मछी टैंक गांव की रहने वाली एक महिला ने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां उसकी अधिक तबीयत खराब होने पर उसे नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन महिला ने वहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसके उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इधर, महिला के मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर पर अपनी मृतक बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed