फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वॉलीबाल में पदवाहन, कबड्डी में पधर विजेता

वॉलीबाल में पदवाहन, कबड्डी में पधर विजेता

Sun, 11 Nov 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में पदवाहन, कबड्डी में पधर विजेता
पधर (मंडी)। नेता जी सुभाष चंद्र स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में तीन दिवसीय श्याम लाल मेमोरियल खेल प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हुई। विधायक जवाहर ठाकुर ने प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की और विजेता, उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पदवाहन टीम ने 3-0 के अंतर के शिवा क्लब पधर पर जीत दर्ज की। कबड्डी में पधर विजेता और भुभु टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में 12 और कबड्डी में 10 टीमों ने भाग लिया। विधायक जवाहर ठाकुर ने वॉलीबाल की विजेता टीम पदवाहन को 11 हजार और उपविजेता पधर टीम को 8 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया। कबड्डी विजेता पधर टीम को 8 हजार और उपविजेता भुभु टीम को 5 हजार की राशि से सम्मानित किया। विधायक ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ओर से पांच हजार की राशि प्रदान की। उन्होंने स्कूल मैदान से पानी की निकासी का प्रावधान करने के लिए विधायक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। द्रंग भाजपा अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महामंत्री दलीप कुमार, चुनी लाल चौहान, डीपीई भूपेंद्र कुमार शर्मा, पीईटी जितेंद्र कुमार, गौरव वर्मा, नरेश कुमार सेन, विनोद कुमार, राजमल सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed