{"_id":"5bc4ccf5bdec2269a92b5904","slug":"51539624181-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में मंडी ने शिमला को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में मंडी ने शिमला को किया पराजित
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल सुंदरनगर में सोमवार को छात्रों की चार दिवसीय अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। स्पर्धा का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 864 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि खेलें जहां स्वस्थ जीवन जीने को प्रोत्साहित करती हैं वहीं नशे जैसी कुरीति से भी दूर रखने में सहायक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार की राशि भी भेंट की। इस मौके पर उप निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य सुंदर ठाकुर, भीमदेव गौतम, संदीप धीमान, मान सिंह, सुरेश चौधरी, साहिल कुरैशी, मुकेश चंदेल, सोहन लाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में पहले दिन हुए हॉकी मुकाबले हुए। इसमें मंडी ने शिमला को 3-0 से और सिरमौर ने कांगड़ा को 3-0 से पराजित किया। बास्केटबाल में हमीरपुर ने चंबा को 40-15 से और सोलन ने सिरमौर को 52-40 के अंतर से पराजित कया। हैंडबाल में कुल्लू ने हमीरपुर को 15-7 से और फुटबाल में बिलासपुर ने किन्नौर को 2-1 से पराजित किया।
0000