फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लखदाता पीर को समर्पित एक दिवसीय कुश्ती दंगल मेले में शराब पर प्रतिबंध

लखदाता पीर को समर्पित एक दिवसीय कुश्ती दंगल मेले में शराब पर प्रतिबंध

Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
लखदाता पीर को समर्पित एक दिवसीय कुश्ती दंगल मेले में शराब पर प्रतिबंध
कोटरोपी में दंगल के लिए सज गया अखाड़ा
विज्ञापन

लखदाता पीर को समर्पित कुश्ती मेले में शराब पर रहेगा प्रतिबंध
दोपहर दो बजे से पहले करवाना होगा पहलवानों को पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी का प्रसिद्ध बाबा लखदाता पीर को समर्पित एक दिवसीय कुश्ती दंगल मेले में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मेला कमेटी ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि कोई व्यापारी नियमों की अवहेलना करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ दस हजार रुपये जुर्माना सहित पुलिस कार्रवाई करेगी। चौबीस अप्रैल को मेला मनाया जाएगा। दंगल कमेटी ने मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर दंगल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक का आयोजन अध्यक्ष खेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मेले के सफल संचालन को लेकर अलग-अलग समितियां भी गठित की गईं। कमेटी ने निर्णय लिया कि कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को अपना पंजीकरण दोपहर दो बजे से पहले दंगल कमेटी के पास करवाना होगा। निर्धारित समय तक पंजीकरण न करवाने वाले पहलवान की कोई कुश्ती नहीं करवाई जाएगी। इसके साथ ही कमेटी के आदेशानुसार पहलवानों को नियमों का पालन करना होगा अन्यथा कुश्ती मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल में इस बार तीन लाख की राशि पहलवानों को बतौर इनाम वितरित की जाएगी। कमेटी ने व्यापारियों की देखरेख और मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुशासित कमेटी भी गठित की। इसकी नजर पंडाल में भीड़ का फायदा उठाने वाले शरारती तत्वों पर रहेगी। दंगल कमेटी प्रधान खेम सिंह ठाकुर, सदस्य शेर सिंह, लाल चंद, केशव राम, हरिया राम और मोहन सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा को लेकर पधर पुलिस का दल तैनात रहेगा। इसके लिए पंचायत की ओर से डीएसपी हेड क्वार्टर पधर को पुलिस बल तैनात करने के लिए लिखित सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed