फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिला व्यापारियों के कल्याण को अलग से बनाएं प्रकोष्ठ

महिला व्यापारियों के कल्याण को अलग से बनाएं प्रकोष्ठ

Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
महिला व्यापारियों के कल्याण को अलग से बनाएं प्रकोष्ठ
मंडी। इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के वर्तमान चेयरमैन सीता राम की अध्यक्षता में इंदिरा मार्केट के व्यापारियों की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लक्ष्मेंद्र सिंह ने कहा बैठक में व्यापार मंडल मंडी शहर की भावी चुनावी प्रक्रिया में प्रत्यक्ष, स्पष्ट और पारदर्शी चुनाव मत पत्र विशेष कमेटी की ओर से करवाए जाएं तथा प्रधान पद और अन्य पदों के की ओर से उनके कार्यकाल में विजन दस्तावेजों का सार्वजनिक अवलोकन अनिवार्य रूप से जनरल हाउस में व्यापारी वर्ग के सामने प्रस्तुत किया जाए, ताकि तमाम व्यापारियों का भरोसा अपने प्रतिनिधियों में पैदा हो। उन्होंने बैठक में चेयरमैन के माध्यम से राज्य व्यापार मंडल से आग्रह किया है कि महिला व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए एक अलग प्रकोष्ठ का गठन करने की मांग उठाई जाई ताकि, महिला व्यापारी वर्ग की निजी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी महिला वर्ग अपने आपको असहाय मानता है। क्योंकि उन्हें दुकान के साथ-साथ घर की जिम्मेवारी भी निभानी पड़ती है। उन्होंने शहर के व्यापारी वर्ग को सचेत किया है कि जिला व्यापार मंडल मंडी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियों को ही पंजीकरण देय राशि का भुगतान करें। अवैध और अनाधिकृत रूप से धन वसूली करने वाले व्यापारियों की शिकायत राज्य व्यापार मंडल शिमला के कानूनी और नियमावली सेल को सबूत सहित भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed