{"_id":"5a8efd9e4f1c1bef7b8b8e2a","slug":"51519320478-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर्व पर मां छिन्न मस्तिका सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर्व पर मां छिन्न मस्तिका सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारा आयोजित
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने लिया व्यंजनों का लुत्फ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर जोगिंद्रनगर में मां छिन्न मस्तिका सेवा समिति के तत्वावधान से शहर के पेट्रोल पंप के नजदीक भंडारे का आयोजन किया गया। वीरवार को शहर के सैकड़ों लोगों सहित साथ लगते दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भंडारे का आनंद उठाया। पंजाब की तर्ज पर जोगिंद्रनगर में आयोजित भंडारे में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ करीब आठ सौ श्रद्धालुओं ने उठाया। समिति के आयोजक मोहित कुमार, पंकज शारदा, नितिश वालिया, अंकुश सूद, ललित शर्मा, जतिन लटावा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सूद का कहना है कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शहर में भंडारा बीते कुछ वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के दानी सज्जनों का भी भरपूर सहयोग उन्हें मिल रहा है। भंडारे पर नगर परिषद के पार्षद अजय धरवाल ने भी विशेष सहयोग देकर आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।