फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लेमन रेस में शिवांशी और फ्राग रेस में राशि प्रथम

लेमन रेस में शिवांशी और फ्राग रेस में राशि प्रथम

Sat, 18 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
लेमन रेस में शिवांशी और फ्राग रेस में राशि प्रथम
kkkk - फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू स्थित कावेरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सालाना खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं फ्रॉग रेस, लेमन रेस, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, लांग जंप, हाई जंप और कुश्ती आदि करवाई गईं। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। लेमन रेस में कक्षा तीसरी की शिवांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित कक्षा तीन और कनिका कक्षा चतुर्थ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फ्रॉग रेस में यूकेजी की राशि ने प्रथम और अनिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में सृजन कक्षा प्रथम ने प्रथम स्थान और रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा द्वितीय में सिमरन ने प्रथम और रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा तीन में वंशिका ने प्रथम और शिवांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कों में दिव्यांश ने प्रथम और हर्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा चतुर्थ में कनिका ने प्रथम और कोमल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवीं में आरुषि ने प्रथम और कोमल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में पारस ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लांग जंप में जमा एक कक्षा के शैलेश ने प्रथम और अनुराग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कबड्डी में कक्षा छठी और सीनियर वर्ग में जमा दो कक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में उदय कक्षा नवमी विजेता और अनुराग कक्षा जमा एक उपविजेता रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में कार्तिक, साहिल, ध्रुव, कृष, हमेंद्र और प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाई जंप जूनियर वर्ग में उदय कक्षा नवमी ने प्रथम स्थान और अभिषेक कक्षा सातवीं ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में शैलेश कक्षा जमा एक ने प्रथम और अनुराग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में शिरकत करने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। वहीं नशे जैसी कुरीति से दूर रहने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed