{"_id":"59f71fb64f1c1bc9678b86c4","slug":"51509367734-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनन के चलते ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजनन के चलते ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरोट (मंडी)। जिले में ट्राउट मत्स्य आखेट पर चार माह तक प्रतिबंधित रहेगा। फरवरी माह के बाद ही पर्यटक ट्राउट फिश का आनंद उठा सकेंगे। जिले की बरोट और जंजैहली घाटी में बहुतायात में ट्राउट पाई जाती है। मत्स्य विभाग ने अब मछलियों के प्रजनन के चलते नदी, नालों में मत्स्य आखेट पर पहली नवंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। बरोट वैली में तो ट्राउट फिश के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। जिले में बरोट में ट्राउट का हैचिंग सेंटर है। जंजैहली और थाची में नदी, नालों में ट्राउट पाई जाती है। जंजैहली और थाची क्षेत्र में भी ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध रहेगा। बरोट वैली में हजारों पर्यटक ट्राउट फिश का आनंद उठाते हैं। बरोट ट्राउट हेचरी में इस बार तीन लाख 50 हजार अंडों के प्रजनन का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने प्रजनन के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।
........
जिला मत्स्य सहायक निदेशक मंडी खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि पहली नवंबर से 28 फरवरी तक ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध रहेगा। जिला मंडी के बरोट की सहायक नदियों-नालों, जंजैहली की नदी, नालों और थाची क्षेत्र की नदियों में प्रजनन के दौरान ट्राउट मत्स्य आखेट बंद रहेगा। ट्राउट फिशिंग पर प्रतिबंध के दौरान सेल खुली रहेगी।