{"_id":"6a12de351ab79e75380660c4","slug":"49703-voters-will-decide-the-future-of-32-panchayats-of-dhanotu-mandi-news-c-90-1-mnd1021-197893-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 49,703 मतदाता तय करेंगे धनोटू की 32 पंचायतों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 49,703 मतदाता तय करेंगे धनोटू की 32 पंचायतों का भविष्य
विज्ञापन
24,768 पुरुष और 24,935 महिला मतदाता डालेंगे वोट, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड धनोटू की 32 पंचायतों में पंचायत चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में 26 मई को 11 पंचायतों में मतदान होगा, इसके बाद 28 मई को 11 और 30 मई को 10 पंचायतों में वोटिंग होगी। सभी पंचायतों में पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद के लिए मतदान किया जाएगा। कुल 49,703 मतदाता हैं, जिनमें 24,768 पुरुष और 24,935 महिलाएं शामिल हैं। 198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 31 अतिसंवेदनशील, 20 संवेदनशील और 147 सामान्य बूथ हैं। घांघल और चौक पंचायतों में मतदान पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित होगा। यहां बच्चों के लिए झूले और मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था भी की गई है। 26 मई को पहले चरण में चांबी, छात्र, जयदेवी, दुगराई, ढाबन, मगर पादरू, घीड़ी, भलाना, छम्यार, अनु और घांघल पंचायतों में 69 बूथों पर मतदान होगा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला परिषद चुनाव की मतगणना 31 मई को महादेव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में होगी।