फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   49 year old man from Balh Valley dies in Saudi Arabia

Himachal: सऊदी अरब में बल्ह घाटी के 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत, डिप्टी कमिश्नर से पार्थिव शव वापस लाने की अपील

Tue, 19 Sep 2023 08:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 08:41 PM IST
सार

परिवार को सहयोगी ने लाल मन के मृत होने की सूचना दी। कंपनी प्रबंधन से कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में परिवार वाले पार्थिव देह वतन वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
49 year old man from Balh Valley dies in Saudi Arabia
बल्ह घाटी के एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी में नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहे बल्ह घाटी के एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अब परिजन शव भारत लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक शव वतन लाने के लिए कुछ खास नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों ने उपायुक्त अरिंदम चौधरी के समक्ष भी यह मामला उठाया है और शव जल्द घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। इस मामले में कंपनी प्रबंधन की तरफ से भी कुछ साफ न होने पर परिजन चिंतित हैं।

विज्ञापन


बल्ह घाटी के जड़ोली गांव के रहने वाले लालमन पिछले छह वर्षों से सउदी अरब में नौकरी के चलते रह रहे थे। यहां वह एक कंपनी में बतौर मैकेनिक काम कर रहे थे। लालमन के बेटे मुकेश ने बताया कि बीते 10 सितंबर को उन्हें पिता के एक सहयोगी का फोन आया और उन्हें बताया कि उनके पिता का निधन ह्दयघात से हो गया है। 
विज्ञापन


जबकि कंपनी की तरफ से अभी तक उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही उनका कंपनी से संपर्क हो पा रहा है। कंपनी प्रबंधन को मैसेज करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल पाया है। इसी बीच बीते चार पांच दिनों से उनके पिता का मोबाइल भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में परिजन सदमे में है और कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या किया जाए? उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई है कि पार्थिव देह को वापस लाने में सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लालमन के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़ी मां है। लालमन की निधन की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसी बीच शव भी अभी तक भारत न पहुंचने से परिजन परेशान हैं। परिजनों का अब सहयोगी से भी सही तरीके से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed