फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   44 roads, 354 transformers stalled in the district, 33 drinking water schemes affected

Mandi News: जिले में 44 सड़कें, 354 ट्रांसफार्मर ठप, 33 पेयजल स्कीमें प्रभावित

Sat, 03 Feb 2024 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
44 roads, 354 transformers stalled in the district, 33 drinking water schemes affected
चौहारघाटी में बरोट-मुलथान मार्ग की बहाली में जुटी जेसीबी मशीन- संवाद
मंडी। बारिश और बर्फबारी होने एक तरफ किसान-बागवान गदगद हैं। वहीं दूसरी तरफ अब दुश्वारियों का दौर शुरू हो गया है। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में दूसरे दिन शुक्रवार को 44 सड़कें बाधित रहीं। हालांकि इन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और मशीनरी जुटी हुई है। इसी तरह जिले के सैकड़ों गांवों में ठंड के बीच बर्फबारी के बाद ब्लैकआउट हो गया है। जिले के विभिन्न जगह 354 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं और पानी की 33 पेयजल स्कीमें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद युद्ध स्तर पर धरातल में मशीनरी व टीमें बहाली कार्य में जुटी हैं, लेकिन फिर भी बंद सड़कों और बिजली न होने के चलते लोगों को कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। दूध, ब्रेड आदि की आपूर्ति भी रुक गई है। पेयजल सप्लाई बाधित होने के चलते बर्फ पिघलाकर लोगों को गुजारा करना पड़ रहा है। सराज क्षेत्र में 18 सड़कें बंद हैं। वहीं थलौट उपमंडल में 18 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा करसोग में पांच और सुंदरनगर मंडल में तीन सड़कें अभी भी बाधित हैं। बिजली के ट्रांसफार्मरों की बात की जाए तो इनमें गोहर उपमंडल में सबसे अधिक 244 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। वहीं जोगिंद्रनगर में 53, मंडी मंडल के तीन जबकि करसोग के 36 और सुंदरनगर के 18 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। इसके अलावा अगर पानी की स्कीमों की बात करें तो सबसे अधिक 20 पानी की स्कीमें प्रभावित हैं। 13 पेयजल योजनाएं सुंदरनगर में बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़क, बिजली-पानी आदि सभी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ बहाल किया जा रहा है। बहाली कार्य के लिए मशीनरी के साथ अधिकारी कर्मचारी धरातल पर जुटे हुए हैं। लगातार फील्ड से रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed