Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   44 contestants auditioned on the second day.

Mandi News: दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

Thu, 05 Feb 2026 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Feb 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
44 contestants auditioned on the second day.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के अंतर्गत आयोजित की जा रही वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के ऑडिशन के दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व पहले दिन 79 प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित स्पेशल चाइल्ड हंट के लिए सोमवार को 27 प्रतिभागियों ने तथा मंगलवार को एक प्रतिभागी सहित कुल 28 दिव्यांग बच्चों ने ऑडिशन दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि स्पेशल चाइल्ड हंट और वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 151 प्रतिभागी ऑडिशन में भाग ले चुके हैं। मंडी जिला के करसोग, गोहर, सुंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के कलाकारों के ऑडिशन वीरवार को होंगे जबकि शेष सभी उपमंडलों के ऑडिशन पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि यदि कोई कलाकार किसी कारणवश अब तक ऑडिशन नहीं दे पाया है तो वह वीरवार को ऑडिशन दे सकता है। इसके लिए कलाकार मौके पर पहुंचकर आवेदन कर सकता है।

इस बार सांस्कृतिक संध्याओं के लिए केवल हिमाचली कलाकारों को ही आमंत्रित किया जा रहा है तथा ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को सांस्कृतिक मंच पर अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed