{"_id":"6a859715557f0783db05f369","slug":"43-students-admitted-to-btech-at-jngec-through-lateral-entry-mandi-news-c-90-1-mnd1021-209644-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जेएनजीईसी में लेटरल एंट्री से 43 विद्यार्थियों ने लिया बीटेक में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जेएनजीईसी में लेटरल एंट्री से 43 विद्यार्थियों ने लिया बीटेक में प्रवेश
विज्ञापन
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में 18 सीटें अभी खाली, आज से शुरू होंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी) सुंदरनगर में बीटेक लेटरल एंट्री के स्पॉट राउंड में 120 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया। इनमें से 43 विद्यार्थियों को मेरिट और निर्धारित नियमों के आधार पर विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में सीटें आवंटित की गईं। चयनित विद्यार्थियों को बीटेक के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश मिलेगा।
बुधवार को कॉलेज परिसर में हुई काउंसलिंग में टेक्सटाइल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, सिविल और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखाओं में उपलब्ध सीटों के अनुसार प्रवेश दिया गया। कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. राजीव खंडूजा ने बताया कि लेटरल एंट्री से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
काउंसलिंग के बाद टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विभाग में 18 सीटें खाली रह गई हैं। पात्र विद्यार्थी इन सीटों के संबंध में कॉलेज प्रशासन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।