{"_id":"5cc1ef6cbdec225f4b086dc8","slug":"41556213612-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरी में नहीं थमा डायरिया का प्रकोप, छह और मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरी में नहीं थमा डायरिया का प्रकोप, छह और मामले आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की छतरी पंचायत में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 12 और वीरवार को छह और नए मामले सामने आए हैं। अब तक मरीजों की संख्या 72 तक पहुंच गई है। सीएम के गृहक्षेत्र में स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग के अधिकारियों की लापरवाही जनता के लिए घातक बन गई है। वीरवार को छह नए मामले सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बीएमओ जंजैहली दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि वीरवार को डायरिया के 6 ताजा केस सामने आए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। इनमें लस्सी, छतरी, चौरा और बरयोगी गांवों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। सभी डायरिया ग्रस्त लोगों को टीम ने ओआरएस घोल और बच्चों को जिंक टेबलेट दी गई। स्थानीय आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी पर काबू पाया जा रहा है। उधर, जिला स्वास्थ्य प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर विशाल ठाकुर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। डायरिया से प्रभावित गांवों में लोगों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
....
पेयजल स्रोतों के सैंपल जांच के लिए भेजे
आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सैनी ने कहा है कि विभाग ने सप्लाई के स्रोतों की साफ सफाई कर दी है। स्थानीय स्रोतों के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
000
विज्ञापन
....
पेयजल स्रोतों के सैंपल जांच के लिए भेजे
आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सैनी ने कहा है कि विभाग ने सप्लाई के स्रोतों की साफ सफाई कर दी है। स्थानीय स्रोतों के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
000