{"_id":"5c66f147bdec22090f3fc5bd","slug":"41550250311-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर जनता में आक्रोश, पाकिस्तान के फूंके पुतले, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले पर जनता में आक्रोश, पाकिस्तान के फूंके पुतले, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले को लेकर लोगों में गुस्सा है। देश के 42 जवानों की मौत पर आक्रोश शुक्रवार को मंडी जिले की सड़कों पर देखा गया। बारिश के बीच छाते लेकर युवा ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मोदी सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। जनता आतंक का पोषण करने वाले पाकिस्तान के साथ हर तरह के संबंध विच्छेद करने की मांग करते हुए उसे मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रही है। सुंदरनगर एमएलएसएम कॉलेज, गोहर के बासा कॉलेज में पाकिस्तान का झंडा फूंका गया। मंडी व्यापार मंडल एवं अन्य संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। मंडी कॉलेज में भी जमकर प्रदर्शन हुआ। सरकाघाट में भी व्यापार मंडल के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन किया।
...........
सैनिकों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता
सुंदरनगर (मंडी)। एबीवीपी के बैनर तले एमएलएसएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने जीरो चौक तक रैली निकाली और पाकिस्तान का पुतला फूंका। बारिश भी युवाओं के कदम नहीं रोक पाई। भूतपूर्व सैनिक लीग सुंदरनगर ने कड़ा आक्रोश जताया है। भूतपूर्व सैनिक लीग सुंदरनगर के प्रधान सूबेदार मेजर बेली राम ठाकुर ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है। कहा कि सैनिकों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, हिमाचल अल्पसंख्यक सोशल रिफार्म के प्रदेश अध्यक्ष एजी शेख, हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोशन लाल बाली, सुकेत साहित्यिक परिषद के प्रधान गंगा राम और महासचिव कृष्ण चंद महादेविया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद व आर्य समाज खरीहड़ी के अध्यक्ष कृष्ण चंद आर्य और सुरेंद्र शर्मा ने भी पुलवामा हमले की निंदा की। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मांग की कि आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
000