फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सारचनाला में भालू के हमले से भेड़पालक गंभीर घायल

सारचनाला में भालू के हमले से भेड़पालक गंभीर घायल

Sat, 29 Dec 2018 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
सारचनाला में भालू के हमले से भेड़पालक गंभीर घायल
पधर (मंडी)। झटिंगरी के साथ लगते सारचनाला के पास भालू ने भेड़पालक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में भेड़पालक बुरी तरह जख्मी हुआ है। इसके मुंह और सिर पर काफी चोटें आई हैं। घायल भेड़पालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिल्हण गांव का भेड़पालक नागपाल पुत्र छांगा राम सारचनाला के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे भेड़-बकरियां चरा रहा था। घात लगा कर बैठे भालू ने नागपाल पर अचानक हमला कर दिया। नागपाल के साथ गांव का एक अन्य युवक भी भेड़-बकरियां चराने आया था। उसने भाग कर जान बचाई। साथ ही घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। जख्मी भेड़पालक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed