फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेंशनर संघों में एकजुटता न होने से टली घोषणाएं

पेंशनर संघों में एकजुटता न होने से टली घोषणाएं

Mon, 17 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर संघों में एकजुटता न होने से टली घोषणाएं
पेंशनर संघों में एकजुटता न होने से टली घोषणाएं
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर्स समाज के प्रदेश अध्यक्ष एजी शेख का कहना है कि पेंशनर संघों के आपसी मनमुटाव के कारण ही राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से कोई भी घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज प्रदेश भर के पेंशनरों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है, लेकिन पेंशनर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अन्य पेंशनर संगठनों को विश्वास में नहीं लिया गया। इसके कारण सरकार को संदेश गया कि पेंशनरों में आपसी एका नहीं है। उन्होंने समस्याओं को अगली वार्ता तक के लिए टाल दिया है। उन्होंने सभी पेंशनरों का आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर अपने हक के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी जबान के पक्के और सादगी के लिए जाने जाते हैं। वह पेंशनरों की हर जायज मांग को पूरा करेंगे, लेकिन यह तभी होगा जब सभी पेंशनर एक मंच पर एकत्रित होंगे। इसके लिए पेंशनर समाज कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed