{"_id":"5c0c02cbbdec2241a9113bcf","slug":"41544291019-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए मंडी के सेरी मंच से भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए मंडी के सेरी मंच से भरी हुंकार
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के सेरी मंच पर विश्व हिंदू परिषद ने संकल्प समारोह आयोजित किया। समारोह के दौरान राम मंदिर के लिए जोरदार हुंकार भरी गई। समारोह में संत महात्माओं, आरएसएस नेताओं और भाजपा नेताओं सहित विश्व हिंदू परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं इस संकल्प समारोह में पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा पंडाल राम मंदिर के शीघ्र निर्माण के नारों से गूंजता रहा। विहिप कार्यकर्ताओं में इसके लिए भारी उत्साह दिखाई दिया। समारोह के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सभी ने अपनी बात रखी। समारोह के अंत में सभी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक संकल्प पत्र सांसद राम स्वरूप शर्मा को सौंपा। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने सभी को विश्वास दिलाया कि इस बार संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले इसके निर्माण में कई बाधाएं आती रहीं, लेकिन अब यह मामला सदन में पहुंचा है। अब इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि इस विषय पर निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कानून बनाने की जो बात सामने आ रही है उस पर भी संसद में कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में हर हाल में मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर वन एवं परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर, विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित अन्य पूर्व विधायक और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
000