फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हाथों में वोटर लिस्ट का पन्ना लिए पन्ना प्रमुखों ने भरी हुंकार

हाथों में वोटर लिस्ट का पन्ना लिए पन्ना प्रमुखों ने भरी हुंकार

Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हाथों में वोटर लिस्ट का पन्ना लिए पन्ना प्रमुखों ने भरी हुंकार
हाथों में वोटर लिस्ट लिए
विज्ञापन

पन्ना प्रमुखों ने भरी हुंकार
सम्मेलन में 14 विस क्षेत्रों से पहुंचे हजारों पन्ना प्रमुख
मंच की सजावट, पारंपरिक वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र
बेहतर ढंग से किया था नेताओं का सीटिंग प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित प्रदेश के पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन लोगों में भारी उत्साह दिखा। इस सम्मेलन में पांगी को छोड़कर संसदीय क्षेत्र मंडी के 14 विस क्षेत्रों के करीब 20 हजार पन्ना प्रमुखों ने शिरकत की। सभी के हाथों में वोटर लिस्ट का पन्ना था। सुबह 10 बजे से ही पड्डल मैदान में लगी कुर्सियां पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से भरी पड़ी थी। मैदान में हर तरफ भीड़ दिखाई दी। वहीं, कई लोग पारंपरिक वेशभूषा में भी मैदान में नजर आए।
वहीं, लोकप्रिय नेताओं के स्वागत में नगाड़े और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से मैदान गूंज उठा। मैदान में लोग नेताओं का अभिवानद विभिन्न नारों के साथ करते रहे। उधर, मैदान में हर तरफ कड़ी सुरक्षा का प्रबंध था और पुलिस के जवान लोगों की हर तरह से चेकिंग करते नजर आए। सभी प्रमुख गेटों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। किसी को भी बिना चेक किए अंदर जाने नहीं दिया गया। अपने चहेते नेताओं का सबको दीदार हो इसके लिए मैदान में मंचों की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इसमें एक मुख्य मंच जबकि दाए-बाएं ओपन मंच लगाए गए थे। मुख्य मंच पर प्रमुख नेता और अन्य दो मंचों पर विधायक, पूर्व विधायक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य नेताओं को स्थान मिला था, ताकि सभी अपने नेताओं सुन और देख सके। वहीं, स्थानीय नेताओं के भाषण भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। मैदान में किसी को असुविधा न हो इसके लिए सात बड़ी एलईडी मैदान में लगाई गई थी। सम्मेलन के दौरान कहीं-कहीं जाम की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी लेकिन इसके बाद भी लोगों का जोश बरकरात रहा।
विज्ञापन

सम्मेलन में पहुंचे नेताओं को बहुत ही बेहतर ढंग से बिठाया गया था। इसमें गृहमंत्री के दाईं ओर सीएम जयराम ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सत्ती, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, अनिल शर्मा और रामलाल मार्कंडेय बैठे थे, जबकि बाई ओर को संगठन महामंत्री रामलाल, शांता कुमार, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह, गोबिंद ठाकुर, राम सिंह और जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह को बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने थपथपाई सीएम जयराम की पीठ
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जब सीएम जयराम ठाकुर अपना भाषण देकर सीट पर बैठ रहे थे तो उस समय पूर्व सीएम धूमल ने उनके पीठ थपथपाई और हंसकर उनसे बात की। इस पर जयराम ठाकुर ने भी मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह
करसोग क्षेत्र की पंचायत पुनी के रहने वाले लाल चंद भी भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पधारे थे। उन्होंने कहा कि वे इस सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को देखने के लिए यहां इतने दूर से आए हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने में उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं बंजार की महिलाएं
बंजार के बलौन क्षेत्र से पहुंची सरला, बिमला और कमला अपनी पारंपरिक वेेशभूषा में यहां पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वह अपने नेताओं को देखने के लिए यहां पर आई हैं। वह इसी वेशभूषा में कई बार यहां पहले भी आ चुकी हैं।
सुकेती पुल पर बार-बार लगता रहा जाम
पड्डल ग्राउंड मंडी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में 11 बजे के करीब लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुकेती पुल के इर्द गिर्द लोगों की अधिक आवाजाही देखने को मिली। यहां पर लोगों के अधिक होने से बार बार जाम भी लगता रहा।
होटलों में रही भीड़
सम्मेलन के दौरान खाने पीने के लिए मंडी बस अड्डा के पास होटलों में भारी भीड़ रही। लोगों ने पेट भरने के लिए बस अड्डा के बाहर बने होटलों का रुख किया। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सुबह से ही यहां पर भीड़ देखने को मिली।
जयराम ठाकुर का भाषण रहा प्रमुख
अपने जिला से लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भाषण को सुनने के लिए लोगों ने खास जद्दोजहद की। खासकर सराज के लोगों को मैदान में इधर-उधर उनको देखने के लिए सही स्थान का चुनाव करते हुए देखा गया। भाषण समाप्त होने पर लोगों का पंडाल से बाहर निकलना शुरू हो गया था। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अधिक लोग सराज और नाचन क्षेत्र के दिखे।

रेडक्रॉस मेले में जमकर हुई खरीदारी
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे लोगों ने साथ लगे रेडक्रॉस मेले का भी रुख किया। इस दौरान मेले में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। लोगों को सम्मेलन के बहाने मेले देखने का भी मौका मिल गया और उन्होंने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed