{"_id":"5be863debdec22561b64457f","slug":"41541956574-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में राक स्टार ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में राक स्टार ने जीती प्रतियोगिता
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। युवक मंडल अलसिंडी की ओर से आयोजित क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हो गई। क्रिकेट ट्रॉफी रॉक स्टार दुरकणों टीम ने अपने नाम की। क्रिकेट की उपविजेता अलसिंडी ए टीम रही। वॉलीबाल में धरमौड़ टीम प्रथम रही, जबकि अलसिंडी ए टीम उपविजेता रही। क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। इससे पहले पहला सेमीफाइनल अलसिंडी ए और अलसिंडी बी के बीच हुआ। दूसरा सेमीफाइनल रॉक स्टार दुरकणों और बलिंडी टीम के मध्य हुआ। रॉकस्टार दुरकणों और अलसिंडी ए टीम ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में अलसिंडी ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया, जिसे रॉक स्टार दुरकणों ने हासिल कर लिया। विजेता टीम की तरफ से टाईबू ने 35 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरी ओर वॉलीबाल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। इसमें धरमौड़ और अलसिंडी की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में धरमौड़ टीम ने अलसिंडी टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। युवक मंडल अलसिंडी के अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं का ध्यान नशे से दूर खेल गतिविधियों में लाना है। इस अवसर पर युवक मंडल अलसिंडी के सचिव कृष्ण वर्मा, जय कुमार, मान सिंह, करण, रेबादास, वीरेंद्र वर्मा, पुकार सिंह, भारत भूषण, भीम सिंह, छविंदर, हरीश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन