{"_id":"5b84366042c792466b461e62","slug":"41535391328-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर में 13 को निकला डेंगू, बढ़ते जा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैहर में 13 को निकला डेंगू, बढ़ते जा रहे मरीज
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार और रविवार को लिए गए 45 खून के नमूनों में से 13 डेंगू पाजिटिव निकले हैं। उधर, डैहर उप तहसील में फैले डेंगू से लोगों को बचाने और उन्हें जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने क्षेत्र में मच्छर से बचाने वाली क्रीम वितरित की। डैहर अस्पताल में सोमवार को 27 लोग अपने रक्त की जांच करवाने के लिए पहुंचे थे। इनके रक्त को मंडी स्थित जोनल अस्पताल में भेजा गया। जहां से मंगलवार को डेंगू को लेकर जांच रिपोर्ट आएगी। 13 नए मामले आने के बाद क्षेत्र में डेंगू से पीड़ितों की संख्या 83 पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
...
ब्लड सैंपल सेंटर खुलने से राहत
डैहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू की जांच के लिए नमूने लेने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। रोजाना दो दर्जन के करीब लोग जिन्हें बुखार की शिकायत हो रही है, अपना डेंगू टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल पहुंच कर रक्त के नमूने दे रहे है। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें रिपोर्ट मिलती है।
..
बैठकों का दौर तेज
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कांगू, ध्वाल और सलवाणा जोन की करीब 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भी कांगू में बैठक की। इसमें स्वास्थ्य विभाग से रविशंकर वशिष्ठ और अन्यों ने कार्यकर्ताओं को डेंगू के लक्षण व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।