{"_id":"5ab510524f1c1bbf088b6bf6","slug":"41521815634-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून पारित हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून पारित हो
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के त्याग और समर्पण को याद करते हुए शुक्रवार को शहीदी दिवस पर जिला भर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न कार्यक्रमों में शहीदों की शहादत को याद करके देश भक्ति का जज्बा जगाया। इस मौके पर जिला मुख्यालय में शहीद भगत सिंह विचार मंच ने भगतसिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून पारित करने की मांग की है। प्रधानमंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
इस दौरान विचार मंच के संयोजक समीर कश्यप, सदस्य बी आर जसवाल, सुशील चौहान, मनीष कटोच, विनोद ठाकुर, देश राज, शर्मा, अमित शर्मा, हुकम चंद, कमल सैनी, पंकज शर्मा, अंकुश वालिया, रूपिंद्र सिंह, दीपक ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, भारत भूषण, सतीश शर्मा, तारा सिंह, नवीन कुमार, डिंपल कुमार, दुर्गा दास, धर्म चंद और प्रीतम ठाकुर मौजूद रहे। मंच ने मांग की है कि हरेक काम करने योग्य नागरिक को स्थायी रोजगार और सभी को समान और नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार को संवैधानिक संशोधन करके मूलभूत अधिकारों में शामिल किया जाए। केंद्र और राज्यों के स्तर पर जिन भी पदों पर परीक्षाएं हो चुकी हैं उनमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों को तत्काल नियुक्तियां दी जाएं। भगतसिंह राष्ट्रीय रोजग़ार गारंटी कानून पारित करके 365 दिनों के पक्के रोजग़ार की गारंटी दी जाए और रोजगार न दे पाने की सूरत में सभी को न्यूनतम 10,000 रुपये प्रतिमाह गुजारे योग्य बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं परिवार कल्याण संघ के महासचिव केसी शर्मा की अध्यक्षता में शहीदी दिवस मनाया।
भांबला स्कूल ने मनाया शहीदी दिवस
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांबला ने प्रधानाचार्य दिनेश नारंग की अध्यक्षता में शहीदी दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने समस्त स्टॉफ सहित भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी अध्यापकों ने बच्चों के साथ स्कूल कैंपस में सफाई अभियान छेड़ा और क्यारियों में खाद व मिट्टी डाली।
विज्ञापन
एबीवीपी इकाई सरकाघाट ने मनाया शहीदी दिवस
सरकाघाट (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकाघाट इकाई ने शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्याम सिंह ठाकुर तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इकाई अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतीक्षा, प्रियंका, आशीष, साहिल, सुमित, समीक्षा, अनिता, भावना, रजनीश, विशाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
मंडी। कम्युनिस्ट पार्टी इकाई राजगढ़ ने अध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शहीदी दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों गौरी दत्त, परमदेव, भूप सिंह, सुरेंद्र कुमार, रीता देवी, निर्मला देवी, कमल सिंह, नरेश कुमार, परस राम, राकेश कुमार के साथ शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प
करसोग (मंडी)। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में युवा भारत करसोग ने शहीदी दिवस मनाया। राज्य महामंत्री लीलाधर की ओर से 3 दिवसीय योग शिविर शहीदों के नाम आर्य समाज मंदिर करसोग में लगाया गया। राज्य युवा प्रभारी राजेश शर्मा ने युवाओं को शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सह प्रभारी सुरेश कुमार, महामंत्री तेजेंद्र कुमार, इंद्र कुमार, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री देवकी शर्मा, महिला जिला प्रभारी लल्मी, जवाहरी, किसान पंचायत प्रभारी मंगतराम, भारत स्वाभिमान प्रभारी अनूप, लोमेश राज, कौशल्या, नथा सिंह गुलेरिया मौजूद रहे।
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
नेरचौक (मंडी)। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में बल्ह घाटी में स्थित विजय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. पारस नाथ शर्मा और वाइस प्रिंसिपल दीप्ति ने किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस, कैरम बोर्ड, रस्साकशी और अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिसमें बीएड, डीएलएड, बीबीए, बीसीए, बीकॉम तथा पीजीडीसीए के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन आज कॉलेज के चेयरमैन गौरव मरवाह करेंगे।
एसएफआई इकाई ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
सरकाघाट (मंडी)। महाविद्यालय सरकाघाट में एसएफआई इकाई ने शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शहीदों को याद किया गया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण दे दिए थे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह कहते थे कि देश को आजाद करने का मतलब सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत को यहां से भगाना ही नहीं था बल्कि ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना था जो इंसान के हाथों इंसान का शोषण न करवाए। इस मौके पर लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें गर्ल्स कमेटी की प्रधान तमन्ना, इकाई सदस्य शबनम, शालू, अंताक्षरी सहित 25 छात्राएं, इकाई सचिव विकास, उपप्रधान सौरभ और सदस्यों में रोहित, अतुल, आशीष, वरुण और अन्यों ने भाग लिया।