फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   केशव मार्केट औट को खाली करने का अल्टीमेटम, हड़कंप

केशव मार्केट औट को खाली करने का अल्टीमेटम, हड़कंप

Sat, 18 Nov 2017 10:44 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
केशव मार्केट औट को खाली करने का अल्टीमेटम, हड़कंप
नगवाईं (मंडी)। हाईकोर्ट के आदेशों पर जिले के औट कस्बे में केशव मार्केट को प्रशासन ने दुकानदारों को खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि केशव मार्केट के साथ क्षेत्र में टकोली, झीड़ी में अवैध कब्जों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, हाईकोर्ट के आदेशों के चलते नेरचौक से लेकर मनाली तक भी इस तरह कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। हालांकि, अभी तक कब्जे चिन्हित नहीं किए गए हैं। जल्द ही प्रशासन कब्जों को चिन्हित कर यहां पर कार्रवाई कर सकता है। एसडीएम सदर ने शुक्रवार को औट पहुंचकर दुकानदारों को दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। एसडीएम ने दुकानदारों को सोमवार तक दुकानें खाली करने के आदेश दिए थे। जिस पर दुकानदारों ने शनिवार को डीसी मंडी मदन चौहान से मुलाकात की।
विज्ञापन


डीसी से मिले दुकानदार, कार्रवाई न करने की मांग
दुकानदारों में लीलामणि, कमलेश, अमर सिंह, रोशन लाल, सुरेश गुप्ता, राधा देवी, दिनेश, राकेश आहलुवालिया, हरवंश लाल, मुकेश शर्मा, मस्त राम, रवि दत्त, गुलाब सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, आशीष शर्मा, जगदीश वैद्य, भूषण वर्मा, दीपक शर्मा, धर्म चंद, बेली राम, चुनी लाल, लुदरमणि, जीवन लाल, राजू, प्रेम सिंह, नेसर सिंह चौहान, सुभाष, राजकुमार, राजेश कुमार, देवेंद्र पाल ने बताया कि केशव मार्केट का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा 1992 में किया गया था तथा वह पिछले 25 साल से यहां व्यवसाय कर रहे हैं। प्रशासन को समय पर किराये का भुगतान कर रहे हैं। लेकिन अब इस तरह के आदेशों से उनके साथ अन्याय हो रहा है। केशव मार्केट में कुल 32 दुकानें हैं। डीसी मंडी मदन चौहान ने कहा कि औट की केशव मार्केट के दुकानदारों ने मांग रखी है लेकिन, हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed