{"_id":"6a61f468c73b3b02e8009bd8","slug":"41-year-old-man-dies-after-slipping-near-saras-nala-mandi-news-c-90-1-ssml1045-206053-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सारस नाले के पास पैर फिसलने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सारस नाले के पास पैर फिसलने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बालीचौकी बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल की देवधार पंचायत के ओनली गांव निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की सारस नाले के पास पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम उस समय हुआ, जब वह बालीचौकी बाजार से पैदल अपने घर लौट रहे थे। वीरवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान सरणपत्त पुत्र किशन चंद निवासी गांव ओनली, पंचायत देवधार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सरणपत्त बुधवार शाम बाजार से घर लौट रहे थे। बालीचौकी से करीब तीन किलोमीटर दूर सारस नाले स्थित मंदिर के समीप अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी ढलान में जा गिरे। शाम का समय होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। वीरवार सुबह वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उन्हें नीचे अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू की। देवधार पंचायत के प्रधान पुने राम ने बताया कि यह एक दुखद हादसा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।