फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   38 thousand tons of apples reached the markets: DC

मंडियों तक पहुंचा 38 हजार टन सेब : डीसी

Sat, 06 Sep 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
38 thousand tons of apples reached the markets: DC
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सेब बहुल क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाएगा ताकि सेब उत्पादकों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंच सके। उन्होंने शनिवार को लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-मनाली एनएच के खुलने से अब बालीचौकी क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है। जिले में इस बार लगभग 52 हजार टन सेब का उत्पादन हुआ है, जिसमें से अब तक 38 हजार टन सेब मंडियों तक पहुंच चुका है। लगभग 14 हजार टन सेब अभी मंडियों तक पहुंचाना शेष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़कों की शीघ्र बहाली के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपुओं तक राशन पहुंचाने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। जिले के 850 डिपुओं में से 844 में अगस्त माह का राशन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैकल्पिक साधनों से पहुंचाया जा चुका है। सितंबर माह का राशन पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। द्रंग और सराज क्षेत्रों में सड़कों की बहाली और राशन की आपूर्ति को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। शरण, फर्श, गडागुशैणी, निशैणी और कठयाड़ी डिपुओं में भी बहुत जल्दी राशन पहुंचा दिया जाएगा। कांढा क्षेत्र के डिपुओं के लिए स्पैन भी लगाया जा रहा है। जल्द वहां भी राशन पहुंचा दिया जाएगा। मोबाइल नेटवर्क बहाली को लेकर उपायुक्त ने बताया कि संबंधित कंपनियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed