फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   36 mm rain in Jogindernagar, minimum temperature reached 15 degrees in the district

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 36 एमएम बारिश, जिले में 15 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sun, 12 May 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
36 mm rain in Jogindernagar, minimum temperature reached 15 degrees in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिले में पिछले 24 घंटों में आए मौसम में बदलाव से न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को सुबह के समय जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, लेकिन 11 बजे के बाद हुई बारिश से शाम को 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार को 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा 36 एमएम बारिश जोगिंद्रनगर में रिकॉर्ड की गई। मंडी में 3.8 एमएम रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जिले के कई उपमंडलों में भी बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्ष 2023 में 12 मई को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यानी इस साल पिछली बार के मुकाबले लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि कई उपमंडलों में अभी भी गेहूं कटाई का कार्य शेष है। उधर, गांवों में अंधड़ के चलने से गेहूं की फसल की प्रभावित हो रही है। ऐसे में हो रही बारिश से किसानोें की चिंता बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने 14 मई से जिले में मौसम के साफ रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed