फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   35 registered traders got space on the rooftop of Indira Market.

Mandi News: 35 पंजीकृत कारोबारियों को मिला इंदिरा मार्केट की छत पर स्थान

Sat, 18 Oct 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
35 registered traders got space on the rooftop of Indira Market.
मंडी। दीपावली के उपलक्ष्य पर इंदिरा मार्केट की छत पर सामान बेचने के लिए स्थान की मांग करने वाले प्रवासी कारोबारियों की समस्या का समाधान हो गया है। नगर निगम के आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त ने स्वयं इंदिरा मार्केट की छत का निरीक्षण कर पंजीकृत सभी 35 प्रवासी कारोबारियों को स्थान उपलब्ध करवाया। चेतावनी भी दी गई कि अगर निर्धारित स्थान से इधर-उधर दुकानदारी सजाई तो यहां से अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाएगा। लोगों के आवागमन के लिए रास्ते में किसी तरह की बाधा पैदा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से प्रवासी कारोबारी इंदिरा मार्केट की छत पर सामान बेचने के लिए अदद स्थान की मांग कर रहे थे। पंजीकृत प्रवासी कारोबारियों के अलावा अन्य गैर पंजीकृत प्रवासियों के पहुंचने से स्थिति खराब हो रही थी। इंदिरा मार्केट की छत पर स्थान का अभाव होने के कारण सभी प्रवासियों को यहां पर समायोजित करना नगर निगम के लिए मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार को नगर निगम के आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त ने स्वयं कमान संभाली तब सभी पंजीकृत प्रवासी कारोबारियों को स्थान उपलब्ध करवाया है। लेकिन इसके बाद भी कुछ प्रवासियों ने यहां खलल डालने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों की दो टूक के बाद प्रवासी कारोबारी निर्धारित स्थान पर ही कारोबार करने को राजी हो गए।
विज्ञापन


हलवाइयों ने किया विरोध
मंडी शहर के सेरी मंच के बाहर एक मिठाई विक्रेता की ओर से मिठाई की दुकान सजाने पर शहर के हलवाई बिफर गए हैं। उपायुक्त व नगर निगम के आयुक्त से मिल कर शहर के हलवाइयों ने इस तरह त्योहारी सीजन में बाहरी व्यक्ति की ओर से मिठाई बेचने पर रोष व्यक्त किया है। हलवाइयों ने बताया कि त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी लेकिन शहर में बाहर से आए उक्त मिठाई विक्रेता की वजह से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में सभी को कारोबार करने का मौका प्रदान किया जा रहा है। कुछ नए आवेदन भी नगर निगम के पास आए हैं लेकिन बिना पंजीकरण वाले कारोबारियों को स्थान उपलब्ध करवाना मुश्किल हो रहा था। कारोबारियों का कारोबार करने का मौका प्रदान किया गया है।
-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed