{"_id":"694adb6a5c1f5d617204f954","slug":"32-teams-will-participate-in-the-cricket-league-31-matches-will-be-played-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180303-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्रिकेट लीग में 32 टीमें लेंगी भाग, 31 मैच खेले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्रिकेट लीग में 32 टीमें लेंगी भाग, 31 मैच खेले जाएंगे
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर क्रिकेट लीग का भी आयोजन किया जाएगा। 11 जनवरी से पड्डल मैदान में क्रिकेट लीग के मुकाबले शुरू होंगे। इसके अलावा हाॅकी और फुटबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट लीग में 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 31 मैच खेले जाएंगे। बारिश और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए इस प्रतियोगिता को आयोजित करने में कम से कम 20 दिनों का समय लगेगा। खेल प्रतियोगिताओं में मंडी जिले के खिलाड़ियों को अधिक अवसर दिए जाएंगे।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में अब की बार नई पहल शुरू की जाएगी। मंडी जिले में सबसे बुजुर्ग महिला और पुरुष की खोज की जाएगी। महाशिवरात्रि से पूर्व तलाश खत्म कर इन सबसे अधिक उम्र दराज लोगों के फोटो अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की स्मारिका में प्रकाशित किए जाएंगे। इससे आमजन लोगों को भी जिले के सबसे अधिक आयु वाले पुरुष और महिला की जानकारी प्राप्त हो सके।
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में सफाई कर्मचारियों पर भी इनामों की बरसात होगी। आम सभा में निर्णय लिया गया कि सफाई व्यवस्था बहुत अधिक जरूरी है। इसलिए सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अब की बार सबसे अधिक बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। महाशिवरात्रि मेला आयोजन समिति की ओर से पहला पुरस्कार 7100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 5100 रुपये तथा तीसरे पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
जलेब के दौरान पगड़ियां बांधने के लिए मारामारी को रोकने के लिए एक बजे तक पगड़ियां बांधी जाएगी। इससे कि मुख्य अतिथि के आगमन के दौरान अधिक भीड़ न हो सके। पगड़ी बांधने वालों की संख्या बढ़ाने का भी शहर के लोगों ने सुझाव दिया।