फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   32 lakh house tax was deposited in Mandi in one month

Mandi News: मंडी में एक महीने में 32 लाख गृहकर हुआ जमा

Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
32 lakh house tax was deposited in Mandi in one month
मंडी। नगर निगम की ओर से गृहकर बिल जारी करने के बाद लोग इसे अदा करने के लिए आगे आ रहे हैं। एक माह की अवधि में करीब 32 लाख रुपये लोगों ने गृहकर के रूप में जमा करवाए हैं। खलियार वार्ड के गृहकर दाताओं को बिल अदायगी में 10 प्रतिशत छूट की समय सीमा पांच जुलाई को खत्म हो गई है। लंबे समय से गृहकर की अदायगी न करने वाले लोग भी अब गृहकर चुका रहे हैं।
विज्ञापन

इससे नगर निगम के पास डिफाल्टरों की सूची छोटी होने लगी है। खलियार वार्ड से दो देनदारों ने करीब 1.60 लाख रुपये गृहकर के रूप में अदा किए हैं। यह देनदार साल 2016 से गृहकर की अदायगी नहीं कर रहे थे। इसमें एक देनदार ने 1.12 लाख और दूसरे ने 48 हजार रुपये अदा किए हैं। अभी तक नगर निगम ने खलियार, पुरानी मंडी, जेल रोड, सुहड़ा वार्ड के लोगों को गृहकर के बिल जारी किए हैं। जल्द ही नगर निगम कार्यालय में गृहकर अदा करने के लिए स्कैनर की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। अगले चरण में अब पैलेस कॉलोनी और समखेतर वार्ड के लोगों को गृहकर बिल जारी होंगे।
विज्ञापन

...
बिल जारी होने की तारीख से एक माह की अवधि तक गृहकरदाता के लिए बिल की राशि में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। लोग गृहकर अदा कर रहे हैं।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed