फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   32 cedar sleepers recovered from jeep, two smugglers caught

जीप में देवदार के 32 स्लीपर समेत, दो तस्कर पकड़े

Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
32 cedar sleepers recovered from jeep, two smugglers caught
मंडी के सराज के भुलाह नाला के समीप वन विभाग द्वारा बरामद किये देवदार के 32 स्लीपरों से भरी जीप - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराज के भुलाह नाला के पास वन विभाग ने जीप में लदे देवदार के 32 स्लीपर पकड़े। बाजार में इस लकड़ी की कीमत 1,77,410 रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी हेम सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली कि करसोग की ओर से रायगढ़ होते एक जीप देवदार की लकड़ी की तस्करी कर रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने बीटगार्ड योग राज, गोवर्धन सिंह और वन कर्मी सीता राम को लेकर मौके को रवाना किया। भुलाह नाला के पास नाका लगाया। जब जीप करसोग के रास्ते जंजैहली की ओर आ रही थी तो टीम ने जीप को रोका और तलाशी ली।
विज्ञापन

इस जीप में 32 देवदार के स्लीपर बरामद हुए। इसके साथ ही लकड़ी तस्करी में शामिल दो लोगों को पकड़ा गया। इस बारे में पुलिस थाना जंजैहली को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने जीप को तस्करी की अवैध लकड़ी के साथ कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल जीप चालक टेक चंद और दूसरे व्यक्ति धर्म पाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी चुराग करसोग के हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएफओ नाचन तीर्थराज धीमान ने अवैध लकड़ी तस्करी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed