फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पधर में चार अप्रैल को भूकंप पर करवाई जाएगी मॉकड्रिल

पधर में चार अप्रैल को भूकंप पर करवाई जाएगी मॉकड्रिल

Tue, 26 Mar 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
पधर में चार अप्रैल को भूकंप पर करवाई जाएगी मॉकड्रिल
पधर (मंडी)। भूकंप की स्थिति में सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की तैयारी को लेकर एसडीएम पधर डॉ. विशाल शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि चार अप्रैल को सुबह 11 बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉकड्रिल के माध्यम से जहां सुरक्षा इंतजामों की जानकारी हासिल होती है, वहीं लोगों को जानमाल की रक्षा के बारे में महत्वपूर्ण ट्रिक्स बताए जाते हैं। उन्होेंने कहा कि मंडी जिला भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है। इसी के मद्देनजर भूकंप जैसी स्थिति में जानमाल की रक्षा के लिए मॉकड्रिल काफी सहायक रहती है। मॉकड्रिल में स्थानीय स्कूलों के बच्चों के अतिरिक्त पुलिस, गृहरक्षक, अग्निशमन विभाग की टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को भूकंप की स्थिति में सुरक्षा कवच, बचाव और राहत कार्यों के बारे में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे मॉकड्रिल के लिए आपसी तालमेल से कार्य करें। इस अवसर पर एसएचओ यशवंत सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार, प्राचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर धर्मा शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed