{"_id":"5c990dfbbdec22144002e49d","slug":"31553534459-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के चौगान में बनी एक बस्ती में सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस, बीबीएमबी, नगर परिषद और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बस्ती में कब्जा हटाने के लिए मुहिम शुरू की तो वहां से अवैध निर्माण करने के लिए रखी गई बीबीएमबी से चोरी लाखों रुपये की सामग्री बरामद की। इसे बीबीएमबी अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद किए गए सामान में बीबीएमबी के ढहाए जा रहे पुराने क्वार्टरों से चुराए गए दरवाजे, खिड़कियां, एंगल, सरिया और बड़ी संख्या में सीमेंट के ब्लॉक शामिल हैं। बताया जा रहा है यह सामान मिलीभगत कर बीबीएमबी के जर्जर हुए क्वार्टरों को तोड़ने के दौरान चोरी किया गया था। टीम ने सोमवार को अवैध निर्माण को हटाया और अवैध निर्माण करने वालों की सूची तैयार की।
बाल्मीकि समाज सुधार समिति के प्रधान राजेश्वर पहलवाल ने आरोप लगाया है कि बस्ती में अधिकतर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं और अब बीबीएमबी की ओर से चारदीवारी के निर्माण के दौरान लोगों ने अतिरिक्त अवैध कंस्ट्रक्शन शुरू कर दी है। पुलिस, प्रशासन, नगर परिषद और बीबीएमबी को बार-बार इसकी शिकायत की जा रही है। लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीएसएल थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि बस्ती में तनाव को लेकर स्थानीय पार्षद की ओर से पुलिस को सूचित किया गया था। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौका पर पुलिस टीम भेजी। इस दौरान बीबीएमबी का चोरी किया गया सामान भी संबंधित अधिकारियों ने कब्जे में लिया है।
...
हटाया जाएगा अवैध निर्माण
बस्ती में बने अवैध निर्माण को हटाया गया। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों की भी सूची तैयार की। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सुंदरनगर