फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा प्रशासन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा प्रशासन

Wed, 20 Mar 2019 10:07 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा प्रशासन
मंडी। लोकसभा चुनावों में सप्रेम अभियान के तहत पहचान किए गए व आवश्यकता के अनुसार दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए भी प्रशासन समुचित प्रबंध करेगा। मतदाता जागरण को समर्पित सप्रेम अभियान के तहत यह संभव होगा। इसके अलावा प्रशासन हर घर में दस्तक देकर मतदाता पंजीकरण तय बनाने का काम करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान के पहले चरण में प्रशासन की टीमें 25 मार्च से 6 अप्रैल तक लोगों के घर-द्वार पर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगी और जिन नागरिकों के अभी तक वोट नहीं बने हैं उनका पंजीकरण किया जाएगा। नए मतदाताओं को विशेष तौर पर मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। दूसरे चरण में मतदाता जागरण के लिए सोशल मीडिया एवं प्रचार प्रसार के अन्य माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में घर-घर जाकर वोटर स्लिप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed