नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अखंड शिक्षा ज्योति कार्यक्रम में विधायक ने समाज में अग्रणी योगदान देने वाले स्कूल से निकले अनमोल मोतियों को सम्मानित किया। इसमें कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंबिका सूद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणी, डीएसपी टेनिंग सेंटर पंडोह पवन शर्मा, प्रधानाचार्य महाविद्यालय गाड़ागुशैणी, अरण्यपाल जोगिंद्रनगर शशि किरण, प्रधानाचार्य रावमापा नगवाईं अशोक शर्मा, रेंज अधिकारी बालीचौकी ज्ञान चंद, डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, सूबेदार मेजर रिटायर्ड बीरी सिंह, रिटायर्ड आरएम एचआरटीसी चमन उपाध्याय, विद्युत बोर्ड नगवाईं से ज्ञान ठाकुर कपिल ठाकुर, प्रेम सिंह, भूप सिंह, संजय ठाकुर, शेष राम आदि समेत 53 विभूतियों को सम्मानित किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में ही गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र महिलाओं को गैस के कनेक्शन भी वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक जवाहर ठाकुर ने पनारसा में 55 लाख से बनने वाले ट्रेजरी के भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने क्षेत्र के कोटढलयास में बनने बाले आयुर्वेदिक अस्पताल का नींव पत्थर भी रखा।
000